फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संतों के अपमान के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते युवा व धर्मरक्षक। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक राेड स्थित सुभाष चौक पर युवाओं और धर्म रक्षकों ने प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे मनजीत तिहाड़ा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें एक अधिकारी को स्वामी के शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन

वीडियो में भगवाधारी ब्रह्मचारियों को धक्के मारते, शिखा पकड़कर खींचते हुए ले जाने के दृश्य दिखाई दिए जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मनजीत तिहाड़ा ने मांग की कि अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। जल्द ही सोनीपत समाज के साथ मिलकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान सुधाकर दूबे, राजेश, विकास, कर्ण, हरि राजपूत भी मौजूद रहे।
भाजपा का झूठा हिंदुत्व चेहरे उजागर हुआ : राकेश
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके अनुयायियों के साथ प्रयागराज में जिस तरह का व्यवहार किया गया वह साबित करता है कि भाजपा सरकारें सिर्फ बदले की भावना और झूठे हिंदूवाद पर काम करती है। हिंदू धर्म में शंकराचार्य को भगवान का दर्जा प्राप्त है लेकिन संतों को केश पकड़कर घसीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें