फोटो : 13: आरोपी बिजेंद्र। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। गोहाना की क्राइम यूनिट पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में युवक बिजेंद्र निवासी नांगल कलां को गिरफ्तार किया है।
एक महीने पहले पुलिस ने गांजा की खेप के साथ सचिन उर्फ टिचकुले को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 39 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। सचिन ने तस्करी में शामिल अपने साथियों के नाम बताए थे।
उसी के आधार पर सोमवार को गोहाना पुलिस ने बिजेंद्र उर्फ मोनू निवासी गांव नांगल कलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिजेंद्र को अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।