फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति से कहासुनी के बाद फंदा लगाया

Tue, 19 Aug 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :11: पति मोहनलाल व बच्चों के साथ प्रीति (फाइल फोटो)। स्रोत पति मोहनलाल
विज्ञापन
सोनीपत। पति से कहासुनी के बाद कुंडली थाना क्षेत्र के प्याऊ मनियारी में किराये के मकान में रहने वाली विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की शादी नौ साल पहले हुई थी। उसने किस वजह से यह कदम उठाया साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्याऊ मनियारी में किराये के मकान में रहने वाले मोहनलाल ने बताया कि रविवार को खाना बनाने को लेकर उनकी पत्नी प्रीति (29) से उनकी कहासुनी हुई थी। वे कुछ देर के लिए नीचे गए तो पत्नी ने कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया।
घटना करीब दोपहर दो बजे की है। घटना के समय बच्चे सो रहे थे। शायद प्रीति की सांसें चल रहीं हों इस उम्मीद के साथ उन्होंने पत्नी को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, चेकअप के बाद चिकित्सक ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रीति उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव बरोर की रहने वाली थी। मोहनलाल के साथ प्रीति ने प्रेम विवाह किया था। परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर प्रीति से परिजनों ने नाता तोड़ लिया था।
पति मोहनलाल का कहना है कि पत्नी को इस बात का संदेह था कि वह अपने परिजन को रुपये भेजता है। इसको लेकर कहासुनी के बाद प्रीति ने खाना नहीं खाया और खुदकुशी कर ली।
विवाद टालने के लिए वह कमरे से निकल गया लेकिन यह अनुमान नहीं था कि प्रीति फंदा लगा लगेगी। जब वह लौटा तो प्रीति फंदे पर लटकी मिली। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद जांच शुरू की।
विज्ञापन

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी का असली कारण सामने नहीं आया है। उधर मायके वालों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें