फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव : पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक बढ़ाई

Thu, 07 Nov 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (डीसीआरयूएसटी) में आयोजित किए जाने वाले जिलास्तरीय युवा महोत्सव के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया गया है। युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक युवा सोनीपत आईटीआई में पहुंचकर मूल दस्तावेजों की प्रतियां जमा करवाते हुए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

अब तक 51 युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि पहले 07 नवंबर निर्धारित की गई थी, युवाओं के उत्साह व मांग पर अंतिम तिथि पांच दिन और बढ़ाई गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने व उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 18 व 19 नवंबर को जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को 12 नवंबर तक आईटीआई सोनीपत में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण करवाने के लिए आधार कार्ड व बैंक खाते की मूल प्रति व फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए युवा महोत्सव एक महत्वपूर्ण मंच है, जिला के ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें भाग लें।
विज्ञापन

संस्कृति पर आधारित होंगी विभिन्न गतिविधियां
युवा महोत्सव में युवा समूह नृत्य व लोक गीत, एकल लोक नृत्य व गीत, कहानी लेखन, पोस्टर बनाओ, भाषण, फोटोग्राफी व विज्ञान परियोजनाएं व मॉडल पर युवाओं को अपना ज्ञान कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। लोक नृत्य व गीत हरियाणवी संस्कृति पर आधारित होने के साथ सभ्य भाषी होने चाहिए। प्रतिभागियों की संख्या कम से कम पांच और अधिक से अधिक 13 होनी निर्धारित की गई है। युवाओं की प्रस्तुति ऐसी परंपरा से संबंधित होनी चाहिए, जो प्रदेश में लुप्त होने के कगार पर है।

विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
युवा महोत्सव में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2100 से 21 हजार तक, द्वितीय को 1500 से 15 हजार व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1100 से 11 हजार रुपये की नकद राशि व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें