फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 19 शिकायतें दर्ज, एक का भी समाधान नहीं

Thu, 07 Nov 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत नगर ​निगम कार्यालय में समाधान ​शिविर के दौरान जन​शिकायतें सुनते संयुक्त आयुक्त
विज्ञापन
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। 17 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं किया जाएगा। नगर निगम ने लोगों को एक सप्ताह के अंदर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने 17 शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के साथ करवाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। वहीं, खरखौदा नगर पालिका कार्यालय में दो शिकायत प्राप्त हुई। शिविर में कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, पंकज सैनी, सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह, वाशु, गौतम ग्रोवर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें