फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनसीआर वाटर चैनल में गिरा युवक, तलाश जारी

Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहणा के पास से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल में रविवार की सुबह पैर फिसलने से युवक गिर गया। इसके बाद उसकी नहर में तलाश शुरू की गई सूचना पाकर खरखौदा पुलिस व दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर आदित्य (22) की तलाश की जा रही है लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

रोहणा निवासी आदित्य गांव के बाहरी छोर से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल पर एनएच 334बी के किनारे पर लगे नलकूप से पानी भरने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश अभियान शुरू कराया। वहीं दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और युवक की तलाश जारी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि युवक का पता नहीं चल सका है उसकी नहर में तलाश करने के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें