फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरते समय पहिये के नीचे आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव सैनीपुरा में रोडवेज बस से उतरते समय एक युवक पिछले पहिये के नीचे आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर चहल निवासी रणधीर ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा सात बजे उसके भाई सतबीर का फोन आया था। उसने बताया था कि रोहित (27) कुरुक्षेत्र से हरियाणा रोडवेज की बस में आ रहा है। वह गांव सैनीपुरा के बस स्टैंड पर उतरेगा, जिसे बाइक पर घर लेकर आना। इस पर वह बाइक लेकर गांव सैनीपुरा बस स्टैंड पर चला गया। रणधीर का आरोप है कि करीब आठ बजे पानीपत की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस को चालक लापरवाही व तेजगति में चलाता हुआ आया। उसने सैनीपुरा स्टैंड पर बस को एकदम रोक दिया। इस दौरान उसका भतीजा रोहित अगली खिड़की से उतरने लगा। उसी समय चालक ने बस को भगा लिया। इस पर रोहित नीचे गिर गया और बस के पिछले पहियों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर चालक बस समेत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें