फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: नहर में कार गिरने से युवक की मौत, एक साथी बचकर निकला, तीसरा लापता; करियर लिंक चैनल पर हुआ हादसा

Wed, 13 Dec 2023 08:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में कार नहर में गिरने से हादसा हो गया। जिससे कार सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, एक युवक लापता है, जबकि तीसरा युवक बचकर बाहर निकल आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव ककरोई के पास करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर में कार गिरने से युवक की मौत हो गई। उनका एक साथी बचकर बाहर निकल आया और तीसरे का पता नहीं लग सका है। परिजन व पुलिस उसकी नहर में तलाश कर रहे है। वहीं बचकर निकले युवक को देर रात नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव सिसाना फिलहाल सेक्टर-23 सोनीपत निवासी अशोक, अपने साथी हिसार के थाना हांसी के गांव गढ़ी निवासी मनीष शर्मा व मयूर विहार सोनीपत निवासी विकास के साथ कार में सवार होकर रात को गांव रोहट की तरफ से सोनीपत शहर में आ रहे थे। जब उनकी कार गांव ककरोई में सीएलसी हैड के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे कार सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे।

हादसे के बाद विकास किसी तरह बाहर निकल गया। राहगीरों ने कार नहर में गिरने से की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विकास को अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से देर रात कार को बाहर निकाला। पुलिस ने मनीष शर्मा के शव को बरामद कर लिया है। अभी तक उनका तीसरे साथी विकास का पता नहीं लग सका है। पुलिस व परिवार के सदस्य उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें