जींद। एवीटी स्टाफ ने जुलाना के शादीपुर निवासी बब्बल को 12 बोर देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
एवीटी स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि टीम शुक्रवार देर शाम रोहतक रोड पर पुलिस नाके के पास गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि बब्बल अवैध हथियार लेकर नई अनाज मंडी के गेट नंबर-1 के पास खड़ा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में 12 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी हथियार का लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।