फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 12.37 ग्राम हेरोइन और 6.43 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया कृष्ण उर्फ महाराज। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने 12.37 ग्राम हेरोइन और 6.43 ग्राम एमडीएमए (मेथिलीन डाइ ऑक्सी मेथैम्फेटामाइन) के साथ गांव डबरपुर निवासी कृष्ण उर्फ महाराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार को कुंडली क्राइम यूनिट के एएसआई प्रदीप अपनी टीम के साथ गांव भटाना जाफराबाद में मौजूद थे। कार से आर हे युवक के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। माहरा रोड पर भटाना पीएचसी के सामने नाकाबंदी कर माहरा की तरफ से आई कार को रुकवाया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कृष्ण की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो पॉलिथीन मिलीं। जांच करने पर एक में 12.37 ग्राम हेरोइन और दूसरी में 6.43 ग्राम एमडीएमए मिली। इस पर मोहाना थाना में अभियोग दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें