फोटो 10: सोनीपत के गोहाना शहर में शिक्षिका के लिए न्याय की मांग को लेकर जुलूस निकालते युवा।
गोहाना। भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या से लोगों के बीच रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विद्यार्थियों और युवाओं ने सड़क पर उतरकर मनीषा के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारोपियों की पहचान कर फांसी देने की मांग की।
आईटीआई के प्रधान चामरा, विजय, अर्पित ने कहा कि मनीषा 11 अगस्त को घर से निकली थीं। दो दिन बाद उनका शव दूसरे गांव के खेत में मिला था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर पाई है।
पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके फांसी की सजा दे। विद्यार्थी गोहाना बस स्टैंड पर एकत्रित होने के बाद प्रदर्शन करते हुए शहर में जुलूस निकाला। जुलूस में अर्पित गोहाना, विजय मलिक, कृष, हर्ष मलिक, सावन अटकान, हर्ष देशवाल व अन्य शामिल रहे।