फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सैलून पर गए युवक का अपहरण कर अपने घर ले जाकर पीटा, पैर तोड़ने का आरोप

Sat, 08 Jun 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जमालपुरा में सैलून पर गए कोट मोहल्ला के युवक ने दो युवकों पर उस्तरे के बल पर अपहरण करने के बाद मारपीट कर पैर तोडऩे का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के बयान पर आठ आरोपियों का नामजद किया है।
विज्ञापन


कोट मोहल्ला निवासी पंकज ने पुलिस को बताया कि वह जमालपुरा में सैलून पर गए थे। वहां पर गोहाना बाईपास व जटवाड़ा के रहने वाले दो युवक आ गए। आरोपियों ने उस्तरा उठाकर उसे कहा कि उनके साथ चल नहीं तो गर्दन काट देंगे। इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती उसकी स्कूटी पर बैठाकर एक घर में ले गए। घर के अंदर ले जाकर उनके घुटने व दाहिने पैर पर ईंट से वार किया गया। इसके बाद दोनों उसे जबरदस्ती एक अन्य घर में ले गए। वहां कई लोग एकत्रित थे। उन्होंने उस पर वार कर दिए। एक युवती ने पैर पर तलवार से वार किया। जिससे पैर टूट गया। उन्हें लाठी-डंडे से पीटा गया। बाद में रस्सी से बांधकर स्कूटी से पानी की टंकी के पास चौक पर फेंक गए। वह उनका मोबाइल व स्कूटी भी ले गए। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें