सोनीपत। छोटूराम चौक के पास रागनी गायक की कार से बस से टकरा गई। गनीमत रही कार सवार गायक, उनकी पत्नी व बेटी को चोट नहीं लगी। हालांकि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार चालक व गायक के बीच जमकर बहस हुई। पुलिस ने दोनों को समझाकर मार्ग से हटवाया। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई थी। वाहन हटने के बाद ही अन्य वाहन निकल सके।
हरियाणवी रागनी गायक रणवीर ने बताया कि वह अपनी कार लेकर छोटूराम चौक से गुजर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी व बेटी भी थी। तभी बस ने उसकी कार के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी। गनीमत रही कोई चोटिल नहीं हुआ। रणवीर ने बताया कि वह कार को टक्कर लगने के बाद नीचे उतरे और बस चालक के सामने विरोध जताया तो उसने एक नहीं सुनी। वह उनके साथ बहस करने लगा। पुलिस ने मामले का शांत कराया।