फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: शराब कंपनी कर्मी की सोने की चेन झपटकर युवक भागा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 15 Dec 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

युवक अचानक गाड़ी के पास आया। उसने आते ही गाड़ी की खिड़की खोलकर उनके गले से सोने की सात तोले की चेन झपट ली। उसके बाद वह चेन लेकर भाग गया। उन्होंने देखा कि उनका साथी पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब की दुकान पर नकदी लेने आए शराब कंपनी कर्मी के गले से युवक सोने की चेन छीनकर भाग गया। युवक का साथी पहले से बाइक लेकर सड़क के दूसरी तरफ खड़ा था। कर्मी के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव पलड़ी कलां निवासी संदीप कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह जी टाउन वाइन शॉप कंपनी में काम करते हैं। वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में शराब की दुकान पर नकदी लेन आए थे। उनका साथी राजेश बोलेरो गाड़ी से उतरकर शराब दुकान में चला गया। वह बाहर गाड़ी में ही बैठे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गाड़ी के पास आया। उसने आते ही गाड़ी की खिड़की खोलकर उनके गले से सोने की सात तोले की चेन झपट ली। उसके बाद वह चेन लेकर भाग गया।

उन्होंने देखा कि उनका साथी पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था। वह उसके साथ भाग निकला। उन्होंने उनको पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन उनको नहीं पकड़ा नहीं जा सका। उन्होंने मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें