फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओवरलोड वाहनों के काटे 5 लाख के चालान

Fri, 15 Dec 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। आरटीओ के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गन्नौर में अभियान चलाया। इसके तहत विभाग की टीम ने देवीलाल चौक पर नाका लगाकर भारी वाहनों की जांच की। इस दौरान ओवरलोड वाहनों के 5 लाख रुपये के चालान काटे गए।
विज्ञापन

मोटर व्हीकल अधिकारी गुरप्रीत सिंह संधु ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आरटीओ विभाग ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व हादसों से बचाने के लिए नियम तोड़ने वाले ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के बारे में प्रेरित किया गया है। इस दौरान वाहनों पर रिफलेक्टर भी लगाए गए। इस दौरान ओवरलोड वाहनों के करीब 5 लाख रुपये के चालान किए गए। उन्होंने बताया यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें