कोट मोहल्ला में बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक के सिर में ईंट मारक घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बाद में हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पटेल नगर के रहने वाले राहुल ने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को बताया कि वह 1 अप्रैल को दोपहर बाद अपने दोस्त के पास कोट मोहल्ला में आया था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसके सामने बाइक अड़ा दी। उनमें से दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसके सिर में ईंट से वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो हमलावर धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने राहुल के बयान पर मनीष, रोहन और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।