फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी के 7 दिन बाद युवक ने लगाया फंदा

Wed, 18 Mar 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मृतक विजय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी में 21 वर्षीय विजय ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सात दिन पहले ही 11 मार्च को उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विजय के पिता धर्मपाल खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। परिवार में विजय के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। बड़े भाई की करीब तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है। 12वीं कक्षा तक पढ़े विजय मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। शादी के अगले ही दिन 12 मार्च को वह अपनी पत्नी को ससुराल लेकर गया था। वहां से लौटने के बाद सोमवार देर रात उसने अपने आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें