सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की मंगलवार को 67 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 3221 विद्यार्थियों में से 3197 ने गणित विषय का पेपर दिया जबकि 24 विद्यार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। हालांकि मंगलवार को जिले में नकल संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया।
जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अब तक बोर्ड परीक्षाओं में 12 नकल संबंधी मामले उजागर हो चुके हैं। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई है। नकल रहित व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से 7 उड़नदस्ता टीमें छापा डाल रही है।
मंगलवार को 67 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का गणित विषय का पेपर रहा। विद्यार्थियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सीसीटीवी की निगरानी में पेपर दिया जबकि सभी केंद्रों पर 24 विद्यार्थी गैरहाजिर पाए गए। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर प्रवेश के समय चहल-पहल का माहौल रहा। कड़ी जांच के बाद सुबह 11:30 बजे के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक आयोजित हुई। उधर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। केंद्रों के बाहर जहां काफी पुलिस बल तैनात रहा।