फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: करनाल के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर दो बार ठगा, पहले अमेरिका के बजाय दुबई भेजा, दूसरी बार...

Sun, 31 Mar 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में एक युवक को विदेश भेजने के नाम दो बार ठग लिया। पहली बार अमेरिका भेजने की बजाय उसे दुबई भेज दिया तो दूसरी बार फिर से विश्वास में लेकर उसे अमेरिका की बजाय श्रीलंका भेज दिया। अब आरोपी परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के एक एजेंट ने करनाल के पिचौलिया गांव के एक युवक को दो बार विदेश भेजने के नाम पर 23.72 लाख रुपये की हड़प लिये। युवक को पहली बार अमेरिका भेजने की बजाय उसे दुबई भेज दिया तो दूसरी बार फिर से विश्वास में लेकर उसे अमेरिका की बजाय श्रीलंका भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित युवक को स्वयं टिकट कर वापस भारत आना पड़ा। अब युवक ने आरोपी ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी से परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


पिचौलिया गांव निवासी लखन पाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी प्रवीन कुमार निवासी आदर्श नगर, सोनीपत लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और उसकी आरोपी से अमेरिका भेजने बारे बातचीत हुई थी। जिसमें आरोपी से 32 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और उसे अमेरिका भेजने के बाद ही रुपये देने की बात हुई थी। आरोपी ने उसे अपने विश्वास में लेकर उससे अमेरिका भेजने की बजाय उसे दुबई भेज दिया। जहां पर उससे सात लाख रुपये ले लिये।

उसके बाद उसे तासगंज भेज दिया जहां पर आरोपी ने उसे 2.75 लाख रुपये ले लिये। उसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उससे दो हजार यूएस डॉलर अपने किसी दोस्त को दिलवा दिए। आरोपी ने उसे वहां पर दो माह रखा लेकिन अमेरिका नहीं भेजा। इसके बाद उसे आरोपी ने भारत बुला लिया। जब उसने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने उसे दोबारा से विदेश भेजने के नाम पर 12.37 लाख रुपये ले लिये। उसके बाद आरोपी ने उसे विश्वास दिलाने के लिए अपनी तरफ से दो चेक काट कर दे दिए लेकिन आरोपी ने उसे अमेरिका भेजने की बजाय श्रीलंका भेज दिया।
विज्ञापन


वहां भी वह एक महीना रहा और वहां भी आरोपी ने उसका कोई काम नहीं करवाया। फिर उसने स्वयं टिकट खरीदकर वापस भारत आना पड़ा। ऐसा कर आरोपी ने उससे 23.72 लाख रुपये हड़प लिये। अब उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें