फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदे से लटका मिला युवक, केस दर्ज

Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- मृतक रोहित का फाइल फोटाे। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
गन्नौर। गांव शेखपुरा में 31 वर्षीय युवक पंचायत के प्लाॅट के पास कीकर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा निवासी बिजेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि उनका बड़ा बेटा रोहित शादीशुदा था। वह मजदूरी करता था। रोहित ने कुछ दिन पहले गांव के दीपक कुमार से 15 हजार रुपये उधार लिए थे।
दीपक ने कुछ समय बाद इस राशि 50 हजार रुपये बनाकर वापस मांगने लगा। पैसा न दे पाने के कारण दीपक कुमार उनके बेटे को धमका रहा था। रोहित 14 मई को किसी काम के लिए घर से निकला, लेकिन नहीं लौटा। उसे जब ढूंढ़ना शुरू किया तो पावर हाउस के पीछे पंचायती प्लाॅट के पास कीकर के पेड़ पर रोहित फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके फोन में धमकी भरे संदेश मिले। दीवार पर भी रोहित ने लिखा था कि उन्होंने दीपक कुमार से 15 हजार रुपये उधार लिए थे और मौत का जिम्मेदार दीपक कुमार को ठहराया। गन्नौर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें