गोहाना। गांव सरगथल के निकट से गुजर रही नहर में गांव का युवक बह गया। वह नहाने के लिए उतरा था। पानी का तेज बहाव होने की वजह से संभल नहीं पाया और बह गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव सरगथल निवासी 32 वर्षीय विक्रांत वीरवार शाम 4 बजे गांव के निकट से गुजर रही भालोठ और जेएलएन नहर की तरफ गए थे। वह भालोठ सब ब्रांच नहर में नहाने के लिए उतर गए। पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। नहर की पटरी पर मौजूद दूसरे ग्रामीणों ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं पाए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम और ग्रामीणों ने विक्रांत की की लेकिन सुराग नहीं लगा। जून में जेएलएन नहर में गांव सरगथल के सतबीर और उनके बेटे जतिन भी पानी के तेज बहाव में बह गए थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।