सोनीपत। गांव जाखौली निवासी युवक को शेयर ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर 1.28 लाख ठगने का मामला सामने आया है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जाखौली निवासी आशु ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में कार्यरत है। उनके पास मोबाइल पर व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। उनको मैसेज भेजने वाली युवती ने अपना नाम अलीशा बताया था। वह खुद को गूगल में एचआर के पद पर कार्यरत बताने लगी। साथ ही लिखा कि वह घर से टास्क कर कमाई कर सकते हैं। उनको ट्रेडिंग करने के लिए एक अकाउंट खोला। युवती ने उनको झांसे में लेकर 1.28 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में युवती से उनका संपर्क होना बंद हो गया। तब उन्हें ठगी का पता लगा। राई थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।