फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की पीटकर हत्या, नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एक युवक की पीटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया गया। गांव ककरोई के पास रोहट नहर में युवक का शव पड़ा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसकी पीटकर हत्या करने के मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव ककरोई निवासी सुखबीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके गांव के पास ककरोई नहर में एक युवक का शव पड़ा है। शुरुआत में उसकी मौत पानी में डूबने से हुई लग रही थी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी मौत पिटाई से हुई है। शव को बाद में खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक की फोटो पानीपत, करनाल व अन्य जिलों में भेज दिए हैं। लोगों से भी मृतक की पहचान की अपील की है। मृतक की आयु करीब 38 साल है। उसके होठों पर सफेद दाग के निशान हैं।
विज्ञापन

वर्जन
नहर में युवक का शव मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
-दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें