फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान पर भारी पड़ी सेल्फी: चौथी मंजिल से गिरा युवक, निजी कंपनी में कर रहा था इंटर्नशिप, Video

Thu, 17 Jul 2025 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत

सार

एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप करने गए छात्र की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। छात्र कंपनी में एक माह की इंटर्नशिप करने के लिए गया था। 
विज्ञापन
सेल्फी लेने के चक्कर में गई युवक की जान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी की चौथी मंजिल से गिरकर इंटर्नशिप करने आए युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक सेल्फी लेने के लिए छत पर चढ़ा था और सेल्फी लेने के चक्कर में छत से गिर गया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


भिवानी के गांव चांग निवासी बलबीर का बेटा साकेत उम्र 19 साल बहुतकनीकी संस्थान से पढ़ाई कर रहा था।  वह करीब एक माह पहले राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी में इंटर्नशिप करने आया थे। युवक के साथ बिहार का आदित्य नाम का लड़का भी इंटर्नशिप कर रहा था। देर शाम दोनों कंपनी की चौथी मंजिल पर चढ़ गए। वहां साकेत सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान आदित्य नीचे आ गया। 

कुछ देर बाद साकेत चौथी मंजिल से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कंपनी के कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। राई थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 जुलाई तक थी छात्र की इंटर्नशिप

बताया जा रहा है कि दोनों कंपनी में एक साथ ही इंटर्नशिप के लिए आए थे।18 जुलाई को दोनों का इंटर्नशिप का आखिरी दिन था। आदित्य ने बताया कि साकेत कंपनी में ट्रेनिंग के दिनों को यादों में रखने के लिए सेल्फी लेता रहता थे। वह चौथी मंजिल पर चढ़कर फोटो लेने लगा। आदित्य इस दौरान नीचे उतर आया। नीचे उतरते समय साकेत ने आदित्य को कॉल भी की, तुम कहा चला गए। उसके आठ मिनट बाद ही वह चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

कंपनी की छत से गिरने से इंटर्नशिप के लिए आए युवक की मौत हो गई। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -अशोक कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई



ये भी पढ़ें: 40 मिनट की जुदाई में निकले प्राण: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने तोड़ा दम, लोग बोले- दोनों में था गहरा प्रेम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें