18 जुलाई तक थी छात्र की इंटर्नशिप
बताया जा रहा है कि दोनों कंपनी में एक साथ ही इंटर्नशिप के लिए आए थे।18 जुलाई को दोनों का इंटर्नशिप का आखिरी दिन था। आदित्य ने बताया कि साकेत कंपनी में ट्रेनिंग के दिनों को यादों में रखने के लिए सेल्फी लेता रहता थे। वह चौथी मंजिल पर चढ़कर फोटो लेने लगा। आदित्य इस दौरान नीचे उतर आया। नीचे उतरते समय साकेत ने आदित्य को कॉल भी की, तुम कहा चला गए। उसके आठ मिनट बाद ही वह चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
कंपनी की छत से गिरने से इंटर्नशिप के लिए आए युवक की मौत हो गई। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-अशोक कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई
ये भी पढ़ें: 40 मिनट की जुदाई में निकले प्राण: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने तोड़ा दम, लोग बोले- दोनों में था गहरा प्रेम