फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से दूर होते हैं नकारात्मक भाव : विधायक

Tue, 16 Jun 2026 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के प्रताप स्कूल खरखौदा में योग प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान योगाभ्यास करते विधायक प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा। जग उत्थान खेल शिक्षा समिति की ओर से प्रताप स्कूल में योग प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 20 जून तक पाई, थाना, सिसाना, जटौला व रोहणा पर आयोजित किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खरखौदा में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक पवन खरखौदा रहे। उन्होंने कहा कि योग हमें परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है। योग के अभ्यास से नकारात्मक भाव दूर होते हैं। आज योग के कारण दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया, सतप्रकाश नंबरदार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा स्नेह दहिया, सुखवीर, मास्टर महेंद्र, मुकेश ठेकेदार, दीपांशु, राजू नंबरदार, नरेंद्र जांगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें