फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर घर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत कराया योग का अभ्यास

Sun, 18 Feb 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा में हर घर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान योग अभ्यास कर
विज्ञापन
सोनीपत। गांव अकबरपुर बारोटा में हर घर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को योग व सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग हरियाणा व योग आयोग हरियाणा के हर घर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत यह कार्यक्रम कराया गया। इसमें योग सहायक सरिता बाल्यान ने गांव अकबरपुर बारोटा में सूर्य नमस्कार और यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

गांव बरोटा के वार्ड 11 की सदस्य ज्योति ने बताया कि योग करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सरिता बाल्यान ने बताया कि हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग हरियाणा के सौजन्य से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य आयुष योग सहायकों के माध्यम से किया जा रहा है। योग सहायक बलकेश, पंकज, सुनील व जीतराम ने ग्रामीणों को योग एवं सूक्ष्म व्यायाम के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें सूक्ष्म व्यायाम व प्राणायामों का अभ्यास करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

फोटो 17- सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा में हर घर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान योग अभ्यास कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें