फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और प्राकृतिक चिकित्सा देश की प्राचीन एवं समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा : वीरेंद्र सेमवाल

Sat, 14 Mar 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान उत्त
विज्ञापन
साेनीपत। उत्तराखंड के राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा देश की प्राचीन एवं समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो वर्तमान में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। यदि योग और प्राकृतिक चिकित्सा को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो समाज में सकारात्मकता और संतुलन भी स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के बीच योग और प्राकृतिक चिकित्सा लोगों को प्राकृतिक, सरल और प्रभावी स्वास्थ्य समाधान प्रदान करते हैं।
उन्होंने ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को ज्ञान-विनिमय का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि इससे विश्व स्तर पर स्वास्थ्य, जागरूकता और शांति को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय में नवयोगा इंस्टीट्यूट ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथी (सूर्योदय सेवा समिति) के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग हेतु प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर सम्मेलन की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलपति अशोक कुमार उपस्थित रहे। कुलपति ने कहा कि आज योग पूरी दुनिया में व्यापक रूप से लोकप्रिय हो चुका है और भारत इसकी मूल भूमि होने के कारण इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी बताते हुए कहा कि यह लोगों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देती है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान ‘नवयोग मंत्र’ नामक सम्मेलन स्मारिका (कॉन्फ्रेंस सॉविनियर) का भी विमोचन किया गया।
इसमें आमंत्रित शोध पत्रों (रिसर्च पेपर्स) का प्रस्तुतिकरण भी किया गया जिसमें विभिन्न विद्वानों और शोधकर्ताओं ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। सम्मेलन के सचिव प्रो. योगेश चंदर ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंच पर सूर्योदय सेवा समिति से जुड़े गणमान्य अतिथि डॉ. नवदीप जोशी, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. शालू गुप्ता व डॉ. मदन मानव भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक रामधारी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों की ओर से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

फोटो: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान उत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें