फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यशिका ने लक्ष्य पर साधा निशाना, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
फोटो: य​शिका
विज्ञापन
सोनीपत। प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा यशिका ने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। यशिका ने देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 23 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 35वीं अखिल भारतीय जीवी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब वह भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

यशिका की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सीमित अवसरों को भी अपनी मेहनत और लगन से उपलब्धि में बदलने वाली यशिका ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास से सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।
महाविद्यालय की खेल प्रभारी अनु ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि यशिका ने प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल कौशल, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनके इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ओपी परुथी एवं प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने यशिका की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण विकसित करने का सशक्त जरिया भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें