फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में बढ़ी एक्स-रे सुविधा, एक और मशीन लगाई

विज्ञापन
अस्पताल का कमरा नंबर 60 जिसे दूसरा एक्सरे कक्ष बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अब एक्स-रे कराने वाले मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अस्पताल में एक और एक्स-रे कक्ष तैयार किया जा रहा है। 60 नंबर कमरे में बनाए जा रहे नए एक्स-रे रूम में मशीन लगा दी गई है। केवल वायरिंग का काम बचा है। यह काम पूरा होते ही एक्स-रे की सुविधा मिलने लगेगी।
वर्तमान में अस्पताल में केवल एक ही एक्स-रे मशीन। इससे रोजाना 120 से 150 मरीजों का एक्स-रे लिखे जाते हैं। मरीजों की अधिक संख्या के चलते कई बार लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कुछ मरीजों का नंबर नहीं आ पाता और। उन्हें अगले दिन फिर अस्पताल आना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 1600 से 2000 तक ओपीडी होती है। सोमवार और मंगलवार को सबसे अधिक भीड़ रहती है। हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विभाग, टीबी विभाग सहित कई विभागों के डॉक्टर मरीजों को एक्स-रे लिखते हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों के एक्स-रे लिखे जाते हैं।
एक्स-रे मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने दूसरा एक्स-रे कक्ष शुरू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों के एक्स-रे किए जा सकेंगे। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि चिकित्सकों को भी समय पर जांच रिपोर्ट मिलने से उपचार में सुविधा होगी।
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल में जल्द ही दो एक्स-रे कक्ष की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए कक्ष में एक्स-रे मशीन रखवा दी गई है। कुछ काम बाकी हैं, पूरा होते ही नए कक्ष में भी एक्सरे का काम शुरू हो जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -डाॅ. आदित्य, उप चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें