सोनीपत के गांव खेवड़ा में रोहतक से मेडल लेकर लौटे पहलवानों को सम्मानित करते एमएस कुश्ती एकेडमी
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित एमएस कुश्ती एकेडमी में बीते दिन सौरभ, पूजा सिहर और कोमल पहलवानों को सम्मानित किया गया। 21 फरवरी को रोहतक जिले के गांव लाढ़ौत में देशवाल भवन में आयोजित अंडर-15 की हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में इन्होंने क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
स्वागत समारोह में कोच मुकेश और सोनू ने कहा कि कुश्ती मुकाबले में 38 भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर सौरभ, 50 भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीतने वाली पूजा सिहर और 58 भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल लेकर लौटी कोमल अंतिल छोटे बच्चों के प्रेरणा बन गए हैं।
इस मौके पर भाजपा के जिला शाखा के मंत्री किशोर वशिष्ठ, सर्कल अध्यक्ष सुमित कटारिया के अलावा गांव के बहुत से लोग उपस्थित रहे।