फोटो 09- सोनीपत के गांव जुआं स्थित चौ. खजान सिंह व्यायामशाला में प्रशिक्षक संजीत, डालमिया व अ
सोनीपत। गांव जुआं स्थित चाै. खजान सिंह व्यायामशाला (अखाड़ा) में बाल हरियाणा केसरी दंगल के पदक विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया। यह दंगल पानीपत के गांव शाहपुर में 14 अगस्त को आयोजित किया गया था। इसमें अखाड़ा के पहलवान रुपेश ने स्वर्ण व आर्यन ने कांस्य पदक जीता। स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि थाना मोहाना के निरीक्षक अर्जुन रोहिल्ला ने शिरकत की। उन्होंने दोनों पहलवानों का स्वागत किया।
प्रशिक्षक पहलवान संजीत ने बताया कि पहलवानों ने दंगल में बेहतर प्रदर्शन किया था। दंगल में रुपेश ने 35 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता की थी। इसमें रुपेश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया। वहीं, आर्यन ने कांस्य पदक जीता है। निरीक्षक अर्जुन रोहिल्ला ने पहलवानों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। स्वागत के दौरान वायु सेना के प्रशिक्षक डालमिया छिक्कारा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंकित गुलिया, सरपंच विनोद व अन्य मौजूद रहे।