फोटो 03- सोनीपत के चिंतपूर्णी कॉलोनी में राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता के स्वागत
सोनीपत। 62वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का चिंतपूर्णी कॉलोनी में स्वागत किया गया। खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर तक कर्नाटक के बंगलूरू के मैसूर में आयोजित की गई। इसमें विजेता रहे सोनीपत के खिलाड़ी लक्ष्य का फूल व रुपये की माला के साथ ढोल नगाड़े बजाकर काॅलोनी वासियों ने स्वागत किया।
चिंतपूर्णी कॉलोनी निवासी खिलाड़ी लक्ष्य ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने प्रतियोगिता में तीन हजार मीटर स्केटिंग दौड़ में प्रतिभागिता की। इसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता था। उनके पिता भीमसेन भुटानी ने बताया कि बेटे ने पदक जीतकर प्रदेश व जिले के साथ परिवार का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की तरफ से बेटे ने सबसे पहले कांस्य पदक जीता है। लक्ष्य ने अपनी जीत का श्रेय परिजनों के साथ प्रशिक्षक मनीष नैन, विनोद चौधरी को दिया है। स्वागत के दौरान कॉलोनी वासी मौजूद रहे।