झज्जर। मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीराम मंदिर के पंडित पवन शर्मा ने बताया कि यह व्रत मन को संयम और शरीर को ऊर्जा देता है। मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
कार्यक्रम में भजन गायकों ने खाटू श्याम व देवी-देवताओं के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। इससे पहले गणेश स्तुति और भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।