फोटो: सोनीपत के ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मुरथल में कार्यशाला के दौरान
सोनीपत। ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मुरथल में रेड डॉट फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को लैंगिक समानता और यौन उत्पीड़न की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।
रेड डॉट फाउंडेशन से लिपिका और कोमल ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता का महत्व बताया। उन्होंने लैंगिक आधारित हिंसा के विभिन्न स्वरूपों पर जानकारी दी। कार्यस्थल व शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न की रोकथाम के पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समन्वय आईसीसी प्रभारी कोमल वर्मा व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अनु ने किया। प्राचार्य सीमा ठाकरान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, समानता और सम्मान विकसित करते हैं। उन्होंने सुरक्षित और समावेशी महाविद्यालय परिसर की आवश्यकता पर जोर दिया।