फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : बड़ौली

Fri, 17 Apr 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व अन्य नेता। स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरवार को जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण व मेहनत के बल पर ही भाजपा लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। उन्होंने नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। बड़ौली ने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशी नहीं बल्कि पूरे संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से निकाय चुनाव में जनता भाजपा को ही आशीर्वाद देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें