फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Fri, 17 Apr 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में ऋषिका वैली के बाहर ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। - फोटो : credit
विज्ञापन
गन्नौर। चिरस्मी मोड़ स्थित ऋषिका वैली के बाहर छोड़ी गई ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध निर्माण पर वीरवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानों के शटर व छप्पर उखाड़ दिए गए। साथ ही कई प्लॉटों की नींव और चहारदीवारी भी ध्वस्त कर दी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में डीटीपी अजमेर सिंह की टीम ने दो बुलडोजर के साथ करीब एक घंटे में कार्रवाई पूरी की। प्रॉपर्टी डीलरों ने कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अभियान जारी रखा।
सोसाइटी के निर्माण के समय सर्विस लेन के साथ ग्रीन बेल्ट छोड़ी गई थी ताकि क्षेत्रवासियों को हरित क्षेत्र और पार्क की सुविधा मिल सके लेकिन बाद में इस ग्रीन बेल्ट पर अवैध तरीके से निर्माण कर प्रॉपर्टी डीलरों ने अपने कार्यालय खोल लिए।
विज्ञापन

मामले की शिकायत प्रशासन और विधायक तक पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलने पर विधायक देवेंद्र कादियान भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि छोड़ी गई ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से वाणिज्यिक निर्माण किया गया है।
वहीं, कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जमीन खरीदकर निर्माण किया है लेकिन नियमों के तहत यह निर्माण अवैध पाया गया। डीटीपी अजमेर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें