फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील अंग पर हमला कर मजदूर की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भठगांव के निकट रतनगढ़ मोड़ पर एक मजदूर के संवेदनशील अंग पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे मिट्टी में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भूख-प्यास से मजदूर की मौत होने की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हो गई। शव की पहचान बिहार के युवक के रूप में हुई। वह नारनौंद के माजरा प्याऊ में मजदूरी करता था और तीन दिन पहले बिहार जाने के लिए निकला था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भठगांव डूंगरान के रहने वाले प्रमोद ने बताया कि वह सोनीपत में बाइक का काम करता है। मंगलवार सुबह वह घर से सोनीपत दुकान पर जाने के लिए निकला था। गांव रतनगढ़ मोड़ पर उसने सड़क किनारे मिट्टी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को इस बारे में अवगत कराया। मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो व्यक्ति की मौत संवेदनशील अंग पर हमला किए जाने से होने की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने प्रमोद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा कर लिया है। पुलिस जांच में मृतक की पहचान विपिन मूलरूप से बिहार जिले के पूर्वी चंपारण निवासी के रूप में हुई है।
पहचान पत्र से हुई पहचान
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटनास्थल के पास एक पहचान पत्र मिला, जिससे शव की पहचान हो सकी। बताया जा रहा है कि विपिन तीन दिन पहले अपना हिसाब कर 2300 रुपये लेकर माजरा प्याऊ से बिहार जाने के निकला था। उसके पास अभी कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने रतनगढ़ मोड़ से शव बरामद किया था। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संवेदनशील अंग पर हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें