फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चैरिटी के नाम पर ढाई मिलियन पाउंड देने का झांसा देकर 18.83 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को चैरिटी के नाम पर ढाई मिलियन पाउंड देने का झांसे देकर 18.83 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के पास स्कॉटलैंड के एक बैंक के नाम से ई-मेल भेजी गई थी। युवक की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पास 24 मार्च को एक ई-मेल आई थी। ई-मेल करने वाले ने खुद को स्कॉटलैंड के एक बैंक का कर्मचारी बताया था। उन्होंने कहा कि हमारा बैंक चैरिटी के लिए फंड देना चाहता है। उन्हें चैरिटी के लिए 2.5 मिलियन पाउंड (26 करोड़ रुपये) खर्च करने हैं। इससे युवक उनके झांसे में आ गया। बातचीत करने वाले ने खुद को बैंक का वकील बताते हुए अपनी फीस के 28,900 रुपये जमा कराने को कहा। वह बार-बार नए बहाने करके युवक से 18,83,300 रुपये हड़प चुका है। युवक के पास आई कॉल की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि चार मोबाइल नंबर भारत और एक इंग्लैंड का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें