सोनीपत के भठगांव बिजली केंद्र में तैनात आठ सहायक लाइनमैन का तबादला दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। उपकेंद्र में 20 एएलएम तैनात थे, जिसमें से आठ पक्के कर्मियों का तबादला कर दिया गया है।
सोनीपत में बिजली निगम के आठ सहायक लाइनमैन (एएलएम) का तबादला हाेने से बढ़े वर्क लोड के विरोध में बिजली कर्मियों ने भठगांव उपकेंद्र में कार्यालय का गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेता नवीन दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
भठगांव बिजली केंद्र में तैनात आठ सहायक लाइनमैन का तबादला दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान पर कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। उपकेंद्र में 20 एएलएम तैनात थे, जिसमें से आठ पक्के कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। अब चार पक्के कर्मचारी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के आठ कर्मचारी रह गए है।
जिससे कर्मियों पर वर्क लोड बढ़ गया है। जिससे उन्हें काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह दो दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।