फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: किशोरी को कॉल कर मिलने का दबाव बनाया; आरोपी ने घर में घुसकर हवस का शिकार बनाया, केस दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में किशोरी से गलत काम करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले किशोरी को पहले नशे की गोलियां खिलाई, जिसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता तो पहले कॉल कर मिलने का दबाव बनाया था। उसके बाद जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
खरखौदा थाना के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि 21 जनवरी को गांव के धांधू ने उन्हें कॉल की थी। उसके बाद 22 जनवरी को कॉल कर फिर से मिलने को दबाव बनाया और नहीं मिलने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने 24 जनवरी को उनके घर में घुस आया और बेटी को धमकी देकर छेड़छाड़ की।

इतना ही नहीं वह 31 जनवरी की रात को उनके घर में घुस गया। आरोपी उनकी बेटी को छत पर बने कमरे में ले गया और जबरन नशे में प्रयोग होने वाली चार गोलियां उनकी बेटी के मुंह में डाल दी। जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपी 2 फरवरी को फिर से रात को साढ़े 10 बजे उनके घर में घुस आया। उसने उनकी बेटी को फिर से नशे में प्रयोग होने वाली गोली मुंह में डाल दी। उनकी बेटी ने दो गोली बाहर फेंक दी। जिससे वह पूरी तरह से बेहोश नहीं हुई।
विज्ञापन


आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। जिसके बाद से उनकी बेटी डरी-सहमी रहने लगी। उन्होंने बेटी से पूछा तो मामले का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें