फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जर्जर बिल्डिंग की दो मंजिल उतारने का काम शुरू

Tue, 21 Apr 2026 02:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लंबे समय से जर्जर स्थिति में खड़ी शंभु दयाल स्कूल की इमारत को लेकर स्कूल मैनेजमेंट ने न्यायालय से मंजूरी प्राप्त करने के बाद भवन की चार में से ऊपरी दो मंजिलों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल सौरभ शर्मा ने बताया कि बच्चों, स्टाफ और आसपास के लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने समय-समय पर इस जर्जर इमारत को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कई बार प्रशासन और प्रबंधन से अपील की थी कि इस खस्ताहाल भवन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अब जब मैनेजमेंट ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है तो नगर सुधार मंच ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें