फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विजेता तमन्ना का स्वागत करती प्राचार्य गीता व प्
फोटो 03: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विजेता तमन्ना का स्वागत करती प्राचार्य गीता व प्राध्यापिकाएं। स्रोत: महाविद्यालय
सोनीपत। सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर तमन्ना का टीकाराम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के इंदौर में 27 से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। प्राचार्य गीता ने तमन्ना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि प्रतियोगिता में बीएससी स्पोर्ट्स की छात्रा तमन्ना ने 87 किलो भारवर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। प्राध्यापिका अलका दहिया व सविता ने भी तमन्ना को बधाई दी।