फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते चार स्वर्ण पदक

Mon, 27 Jul 2026 08:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में हुई स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ब्राइट स्कॉलर स्कूल में स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें खरखौदा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में कुल चार स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा के गीतांशु ने 51 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। संजय आत्रेय मेमोरियल स्कूल, खरखौदा के शिवम ने 35 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अनिरुद्ध ने 38 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। तक्षशिला स्कूल के रितेश ने 27-29 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच सौरव शर्मा के मार्गदर्शन में राजकीय कन्या महाविद्यालय, खरखौदा स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

कोच सौरव शर्मा ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कोच ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें