गन्नौर। एसडीएम प्रवेश कादियान ने सोमवार को समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
शिविर में विधवा पेंशन, परिवार पहचान पत्र में आय व आयु संबंधी त्रुटि, बीपीएल कार्ड दोबारा शुरू कराने, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता तथा नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। संवाद