फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिलाओं को बताया स्तनपान का महत्व

विज्ञापन
फोटो - शहर में स्तनपान के महत्व को समझाती हुई आंगनबाड़ी वर्कर। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोहाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें माताओं को स्तनपान के महत्व, सही विधि और नवजात के स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशीला देवी और सुपरवाइजर अंजली ने की। उन्होंने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह एक से सात अगस्त तक मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ''जीवन की सुदृढ़ शुरुआत के लिए स्तनपान, प्रभावी प्रयासों को और सशक्त बनाएं'' है। विशेषज्ञों ने कहा कि शिशु के जन्म के पहले घंटे में मां का गाढ़ा पीला दूध अवश्य पिलाना चाहिए। यह नवजात के लिए अमृत समान होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें