फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिलाओं ने घूंघट की ओट में डाला वोट

Sat, 25 May 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव मुरथल में बूथ नंबर 24 पर घूंघट की ओट में मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर हो या गांव महिलाएं घर का कामकाज निपटाकर मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। इसके बाद महिलाओं ने घूंघट की ओट में देश की सरकार बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लगी लंबी कतारें यह बयां कर रही थी कि अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को चयन का सपना पूरा करने के लिए घरों से निकल कर आई हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने घूंघट की आड़ में देश में विकास, महिला सशक्तीकरण व रोजगार जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रत्याशी का चयन करके केंद्र सरकार को मजबूत किया जा सकता है। जिससे देश के विकास में कोई बाधा ना आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें