फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेना के शौर्य को नमन के लिए महिलाओं ने निकाली सिंदूर यात्रा

Tue, 20 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत शहर में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई सिंदूर यात्रा के दौरान पूर् - फोटो : kathua
विज्ञापन
सोनीपत। पाकिस्तान में आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने के लिए भारतीय सेना के शौर्य को नमन करने के लिए महिलाओं ने शहर में सिंदूर यात्रा निकली। यात्रा में महिलाएं नारे लगाते हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुईं।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ पुरखास अड्डा स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन एवं मेयर राजीव जैन के कार्यालय से हुआ। उसके बाद गीता भवन चौक स्थित दुर्गा मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। बाजारों में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके दुकानदारों ने यात्रा का स्वागत किया। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की आतंकवादियों की ओर से किए गए हत्याकांड का बदला लेकर भारतीय सेना ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया। अब भारत आतंकवाद का सफाया करने वाले देशों का नेतृत्व करेगा।

महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर ने कहा कि सेना ने आतंकवादियों को सबक सिखाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने कहा कि आतंकवादियों को खत्म करके ही दम लेंगे। यात्रा में पार्षद इंदु बलेचा, रेनू सैनी, बबीता कौशिक, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की पत्नी गीता कौशिक, वीना तनेजा, बबीता दहिया, रेखा गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, गौरव भोला व नीरज सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें