फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस में परिवार के साथ कानपुर से करनाल के लिए सफर कर रही महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में ढाई हजार रुपये व मोबाइल फोन था। महिला के पति ने करनाल जीआरपी को चोरी की शिकायत दी। जहां चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद जीरो एफआईआर सोनीपत जीआरपी को भेजी गई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैथल के चीका स्थित वार्ड-4 निवासी गुरजंट सिंह ने जीआरपी करनाल को बताया था कि वह अपने परिवार के साथ 22 सितंबर को यूपी के कानपुर से करनाल के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। जब ट्रेन नरेला से चलकर सोनीपत क्षेत्र में पहुंची तो उसकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में उसकी पत्नी का मोबाइल फोन व ढाई हजार रुपये की नकदी थी। जिस पर उन्होंने जीआरपी करनाल में शिकायत दी थी। वहां पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। वहां से एफआईआर को जांच के लिए सोनीपत भेजा गया है। जिस पर सोनीपत जीआरपी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें