फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिलाओं ने मनरेगा के तहत काम दिलवाने की लगाई गुहार

Tue, 04 Mar 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते विधायक
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान करवाने के निर्देश भी दिए। वार्ड-14 के रजनीश सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में तीन माह से दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग में कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। विधायक ने विभाग के जेई को जल्द समाधान करवाकर वीडियो भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव टेहा के लोगों ने पंचायती प्लाॅट देने की मांग की। उद्देशीपुर की करीब 50 महिलाओं ने मनरेगा के तहत काम दिलवाने की गुहार लगाई। भांवर के रणधीर सिंह ने गन्नौर-खुबडू वाया गोहाना रोड का निर्माण करवाने व नवज्योति स्कूल के पास ब्रेकर ठीक करवाने की मांग की। नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने उन्हें मुफ्त प्लाॅट दिलवाने की मांग की। इस पर विधायक ने कहा कि जिस जगह की मांग की जा रही है, वहां राजकीय महाविद्यालय व अस्पताल का भवन बनाया जाएगा। सरपंच कर्मवीर शेखपुरा, मेहर सिंह, ब्लाॅक समिति के चेयरमैन अनिल कुमार, सुभाष रोहिल्ला, संदीप पहल, हैप्पी त्यागी व सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें